
रिपोर्ट- मुनेश चन्द/ शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में ग्राम रौनिया के 6-4-2010-को दिबेन्दु यादव पुत्र डालचंद यादव नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शहीद दिवस कार्यक्रम मनाया गया ।

जिसमें सी आर पी एफ के सुरेश कुमार डोगरा जो बड़े अधिकारी हैं तथा उनके साथ बटालियन के अन्य कई जवान भी वहां शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और बड़े धूमधाम से दिबेन्दु यादव को नमन करते हुए फूल मालाओं से अलंकृत किया गया है एवं पुष्प वर्षा कर शहीद दिवस

कार्यक्रम मनाया गया है वहां पर मौजूद रहे छोटे-छोटे बच्चे नौजवान पूरी तरह से आंखें सभी की अश्रु बहाने लगी और सभी लोगों ने मिलकर उनको श्रद्धांजलि समर्पित कर जय हिन्द जय जवान भारत माता कि जय बोलते हुए श्रद्धांजलि समर्पित की गई उसके पश्चात् जल पान कि भी व्यवस्था थी सभी लोगों ने मिलकर जलपान किया वहां पर कई पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।