
रिपोर्ट,-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) नगर स्थित खालसा इंटर कॉलेज द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया।विधालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमित त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को आरंभ किया। रैली में स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सरदार गुरुचरण सिंह, विधालय के

शिक्षक,शिक्षिकाऐं समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।रैली के दौरान छात्र -छात्राओं ने बताया कि हमारा भारत देश विश्व का सबसे बड़ा एवं मजबूत लोकतंत्र है।देश के सभी मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन के शत-प्रतिशत अपने मत का सही उपयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है। सरदार गुरुचरण सिंह ने कहा कि सॉरी ऋतु इस देश में आती, अपनी छटा

यहां दिखलाती, फल फूलों से भरे बगीचे, चिड़िया मीठे गीत सुनाती, देश मेरा यह सबसे न्यारा, कितना सुंदर कितना प्यारा, आओ मिलकर हम कदम बढ़ायें, मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ायें।। रैली में सरदार जन्मेजय सिंह, हरजीत सिंह, पंकज कुमार, विमल, मोहित, सुभाष, महेश सिंह, कर्णवीर सिंह, आभा त्यागी, नवनीत सिंह, मधुबाला,शीतल यादव ,नरदेव सिंह आदि ने भाग लिया।