Spread the love

रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार तोमर (परिपाटी न्यूज़)

राजा का ताजपुर’ बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में नूरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार व क्राइम इंस्पेक्टर माधव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे।यह फ्लैग मार्च

पंजाब नेशनल बैंक ताजपुर से प्राथमिक विद्यालय प्रथम व आर.जी.एन.पी. इंटर कॉलेज से चौक बाजार होते हुए सैनी धर्मशाला, मोहल्ला पुराना कुआं पर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय सहित सभी बूथों का निरीक्षण किया ।

उसके बाद फ्लैग मार्च बस स्टैंड तक पहुंचा, इस फ्लैग मार्च मे चुनाव प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और आर.जी.एन.पी. इंटर कॉलेज में सभी बूथों का निरीक्षण किया गया। वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।जिसमें ताजपुर चौकी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार व अन्य पुलिस स्टाफ साथ में रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *