
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) स्योहारा रोड स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में सेवा निवृत्त शिक्षक के लिए विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा काल पूर्ण होने पर शिक्षक को भावभीनी विदाई दी गई।जिसमें विद्यालय के सेवानिवृत अंग्रेजी विषय के शिक्षक व उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र को विदाई के अवसर पर अच्छे कार्यों के लिए याद किया। इस दौरान शिक्षकों ने भावपूर्ण शब्दों में उनके कार्य को स्मरण करते हुए विद्यालय के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यो के लिए याद किया गया।विद्यालय के चेयरमैन डॉ मनुजेंद्र गुप्ता व प्रबंधिका दीपा गुप्ता की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्तव्य निष्ठ एवं स्वच्छ छवि का शिक्षक बताया । कार्यक्रम में मौजूद

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने कहा की सेवा निवृत्ति एक प्रक्रिया है, जो सभी सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों पर लागू होती है, परंतु उनके साथ जितना भी मैंने कार्य किया उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर टीकम सिंह ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक सुभाष चंद्र एक कर्तव्य निष्ठ मृदुभाषी एवं शिक्षा प्रेमी शिक्षक रहे है । वह छात्र-छात्राओं के विकास संस्कृति तथा अनुशासन प्रदान करने में सदैव तत्पर रहे है। उन्होंने 22 वर्षों के कार्यकाल के दौरान निस्वार्थ भाव से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी ।इसके बाद वातावरण करूण भाव से भर गया। जिसमें सुभाष चंद्र के कर्मठता, त्याग, सहनशीलता, हर समय विद्यालय

के साथ खड़े रहना, सरल स्वभाव, सदैव प्रसन्न दिखाना,कभी क्रोध न करना जैसे प्रशंसनीय कार्य को याद किया गया ।वह अंग्रेजी विषय के दक्ष शिक्षक के साथ-साथ एक कुशल उप प्रधानाचार्य भी रहे हैं।विद्यालय की प्रबंधिका दीपा गुप्ता ने फूल माला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।शिक्षक सुभाष चंद्र ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि है मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। विद्यालय में शिक्षकों का जो भी उन्हें स्नेह व साथ मिला उसके लिए उन्होंने सभी का अभार व्यक्त किया।चंचल कटारिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वीरेंद्र चौधरी अजय चौहान, अनुराग शर्मा, स्वामी यादव, नरेंद्र सिंह, संजीव डबास,जीवन सिंह, रीता त्यागी, रीना रानी, शैलेंद्र कौर, मीनू वर्मा, शगुन चौहान आदि ने संबोधित किया।