
रिर्पोट : रक्षक राजपूत
मंडावर(परिपाटी न्यूज)। दानिश अहमद पुत्र वहाफ मोहल्ला फरासटोली निवासी मंडावर मे बस स्टेंड के पास साइकिल की दुकान है। गुरुवार की बीती रात लगभग 12:00 बजे के करीब साइकिल की दुकान में आग लग गई पास की दुकान में काम कर रहे दुकानदार ने दुकान स्वामी को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी

दानिश मौके पर पहुंचा और मंडावर थाना पुलिस को सूचना देते हुए फायर ब्रिगेडियर को सूचना दी किसी तरह फायर ब्रिगेडियर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान स्वामी का लगभग 20 लाख के करीब का नुकसान हुआ है।