Spread the love

रिपोर्ट -हरिओम सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी


लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज)। लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दिनांक 02.04.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना मोहम्मदी व थाना मैगलगंज क्षेत्रान्तर्गत क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आवागमन के मार्गों के विषय में पूछताछ की गई तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।

मतदान के महत्त्व को बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही प्रभारी निरीक्षकों को स्थानीय लोगों से सतत संपर्क में रहकर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई एवं चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पूर्व के चुनावों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर सक्रिय एचएस के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों/किसी भी प्रकार के मुकदमें के अभियुक्तों के शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही करने, गंभीर अपराधों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करने, अवैध शराब के निष्कर्षण, ब्रिकी व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, पुलिस के मददगार व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे लगाकर संपर्क में रहकर लाभप्रद सूचनायें संग्रहित करने, समस्त बूथों का भौतिक निरीक्षण करके आवश्यक मूलभूत सुविधायें जैसे- बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
साथ ही पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना मोहम्मदी, थाना मैगलगंज पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रुप से संवेदनशील ग्रामों, कस्बों एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों में पैदल गश्त/एरिया डोमिनेशन किया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *