एक दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे पर थिरके लोग, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) दरअसल जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर सहित गांवों में होली के इस पावन पर्व पर खूब गुलाल उड़ाया गया। जुलूस के दौरान युवाओं और बच्चों में खूब मस्ती की एक दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे पर जमकर डांस किया चांदपुर में होली के पर्व पर होलियारों ने हर्षो ल्लास के साथ रंग का जुलूस निकाला गया।

होली के इस जुलूस में अलग-अलग रंगों से होली खेलते हुए आगे की ओर बढ़ते रहे जुलूस में कई स्थानों पर रंगों में शामिल लोगों को मंडी कोटा और शिव मंदिर पर नाश्ता दिया गया एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गई । होली चांदपुर के आसपास कई गांवो मे ग्राम स्याऊ , पीपली जट, सैन्द्वार, अकबरपुर , मंसूरपुर , नाईपुरा , त्रिपुरा , बाबरपुर , हीमपुर बुजुर्ग , आकोंद ,नलपुरा ,सुंदर मुंदरा , इस्माइलपुर , बीबीपुरा , बास्टा आदि स्थान पर होली पर्व शांति सौहार्द के बीच संपन्न हुआ ।