Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)विधानसभा में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र नूरपुर विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन गुरुद्वारा रोड पर किया गया । इस बैठक में मुख्य अतिथि क्लस्टर के प्रभारी सत्यपाल सैनी एमएलसी का मार्गदर्शन प्राप्त हुया । इस बैठक में लोकसभा नगीना के संयोजक महेंद्र धनौरिया, नूरपुर विधानसभा प्रभारी राजेश सैनी ,नूरपुर विधानसभा संयोजक पुष्पेन्द्र शेखावत भी मौजूद रहे । इस बैठक में मुख्य अतिथि सत्यपाल सेनी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जीत कामन्त्र दिया और सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूर्ण रूप से भागीदारी निभाने के लोय आह्वान किया । उन्होंने बताया कि किस प्रकार भाजपा के कार्यकर्ता को हर बूथ पर हर घर तक केंद्र

और प्रदेश सरकार की नीतियों को पहुँचाना है और उनसे माननीय नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट की अपील करनी है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने किस प्रकार पिछले १० वर्षों में देश और प्रदेश के ग़रीबों के कल्याण के लिए कार्य किया है और उन्हें स्वब्लांबी बनाने के लिए अपना सर्वस्ब न्योछावर किया है । उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्तों को एकजुट होकर इस चुनाव में जाना है और नगीना लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार को भारी मतों से विजयी बनाना है । इस अवसर पर विधानसभा नूरपुर के चारो मंडलों के अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, सुनील सैनी, राजीव त्यागी और सुरेश चौहान, नूरपुर की ब्लॉक अध्यक्ष आकांक्षा चौहान, नरेश भाटी, सुरेंद्र प्रजापति एवं नूरपुर विधानसभा की चुनाव साँवहला समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *