Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर के ग्राम नाहरसिंह में विष्णु सैनी के घर में आकर घुसे गुलदार के दो शावक गुलदार के शावक देख परिवार में हड़कंप मच गया। मामला तहसील चांदपुर के थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम नारसिंह का है।

जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब विष्णु सैनी के घर गुलदार के दो शावक दिखाई दिए बताया जा रहा है कि गांव के ही विष्णु सैनी ने अपने घर में दो गुलदार के बच्चे देखें आपको बता दे कि गुलदार के दो बच्चे विष्णु सैनी के घर में घुस आए जब परिवार वालों की बच्चों पर नज़र पड़ी तो हड़कंप मच गया शोर मचाने पर गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। और गुलदार के बच्चों के साथ में सेल्फी लेते नज़र आए बताया जा रहा है कि वन विभाग मे सूचना दी थी सूचना पर आए। वन कर्मी गुलदार के शावको को अपने साथ ले गए। ग्रामीणो का कहना है कि गुलदार के बच्चे मिलने से गुलदार का खतरा बना हुआ है । और गांव वालों में डर का माहौल बना हुआ है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *