विजेन्द्र सैनी / परिपाटी न्यूज़
ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने कोविड 19 की स्थिति पर जनपद के नोडल अधिकारियों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गहवार, अपर जिलाधिकारी श्री केके मिश्र, श्री बीके मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके झा सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दौरान अधिकारियों को अधिक सक्रियता व पोजिटिव लोगों के प्रति मानवीय संवेदना से कार्य करते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये।
डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का एसेसमेंट कर मरीजों का फीड बैक प्राप्त कर 24 घंटे के अंदर समाधान किये जाने के कड़े आदेश दिये। डेडिकेट कोविड हाॅस्पिटल में उपलब्ध शय्याओं का पूर्ण और सही प्रयोग मरीजों के उपचार मे किया जाये। बेवजह मरीजों को अन्य चिकित्सालयों के लिए भागना न पड़े। जो सुविधायें और संसाधन जनपद स्तर पर प्रशासन के पास हैं उनका पूरा लाभ मरीजों को मिले। पेशंेट भर्ती के लिए नोडल आॅफिसर डाॅ हेमंत बुदियाल ( हरिद्वार जोन 9761895871) को कहा कि चिकित्सालयों द्वारा मरीजों को भर्ती न किये जाने के मामले संज्ञान में आने पर चिकित्सालय से संज्ञान लिया जाये और औचित्यपूर्ण कारण लिया जाये कि भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा।
जांच होने के बाद मरीज को 24 घंटे के अंदर रिजल्ट की जानकारी दी जाये। सरकारी अथवा निजि लैब द्वारा सैम्पलिंग के समय दर्ज मोबाइल नम्बर पर रिजल्ट प्रेषित किया जाये। इसके लिए कोविड कंट्रोल रूम में एक डेडिकेटड नम्बर रखा जायेगा, जिस पर जांच कर्ता को निधार्रित अवधि में विशेष रूप्प से पाॅजिटिव आने वाले मरीजों को व्यवहार कुशल और प्रशिक्षित व्यक्ति फोन कर उसकी स्थ्तिि की जानकारी लेंगेे। सीसीसी या होम �
