विजेन्द्र सैनी / परिपाटी न्यूज़
ब्यूरो चीफ हरिद्वार
रुड़की/ कृष्णानगर में युवती की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया घटना में इस्तेमाल कटर और बाइक बरामद की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने बताया कि 24 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में निधि की उस समय गला रेत कर हत्या कर दी थी जब वह घर में अकेली थी मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी हैदर अली पुत्र सदाकत निवासी सफर पुर रुड़की को मौके पर ही पकड़ लिया था अन्य दो आरोपी फरार थे पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिनके नाम आरिस उर्फ रिहान पुत्र बुंदू निवासी शाहपुर रुड़की को शारिक निवासी शाहपुर रुड़की को गिरफ्तार किया है एसपी देहात ने बताया तीनों आरोपी हैदर अली की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और निधि के घर का गेट खटखटाया जब निधि गेट पर आई तो तीनों आरोपियों कागज कटर से उसका गला रेत दिया घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का पिछले 3 साल से निधि से प्रेम प्रसंग था लेकिन निधि उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी और इस बात से गुस्साए युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढाई ₹ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की आरोपियों को पकड़ने वाले पुलिस टीम में गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल सीआईयू इंचार्ज जहांगीर अली उप निरीक्षक मनोज सिरोला सुनील रमोला विनोद गोला दीप कुमार नवीन पुरोहित लोकपाल परमार प्रीति तोमर एसीपी एहसान अली कांस्टेबल बबलू मुकेश विजय संदीप कुमार अमर सुरेन्द्र रणवीर प्रीतम सुरेश हरिसिंह हसन जैदी चेतन सिंह संदीप मनोज रविंद्र खत्री महिपाल जाकिर अली आदि शामिल थे
