Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर पालिका परिषद के शहीद भगत सिंह सभागार में बोर्ड की मीटिंग आहूत की गई। नगर पालिका परिषद के चैयरमेन डॉ महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की मीटिंग में आगामी 2024-25 का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पांच उपविधियों (नगर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छता व प्रयोक्ता शुक्ल उपविधि-2022, विज्ञापन शुल्क उपविधि-2019, भवन मानचित्र उपविधि-2023, विद्युत विभाग द्वारा स्थापित ट्रांसफॉमर्स, सब स्टेशन विनियम तथा नियंत्रण उफविधि- 2019 एवं मच्छर जनक स्थितियां पैदा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही उपविध- 2019) को गजट करवाए जाने की अनुमति निकाय बोर्ड द्वारा दी गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, हेड क्लर्क वीर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह सभासद सरदार इन्दरजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह सहित अन्य कई सभासदगण, नगर पालिका के स्टाफ गार्ड आदि लोग मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *