रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) चान्दपुर के लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में कक्षा पंचम के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई (दीक्षांत)कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पाखी चन्द्रा, परिधि शर्मा, कृतिका पाराशर, प्रियांशी राजपूत, छवि शर्मा, अंश प्रताप ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार त्यागी एवं राम बहादुर शर्मा ने छात्र/ छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर

संस्थाएँ शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कार, अनुशासन एवं आचरण के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए आपने इस विद्यालय में जो भी संस्कार यहाँ सीखे है उनका अपने जीवन में पालन करते हुए माता- पिता एवं गुरु का सम्मान करते हुए जीवन में आगे बढ़ते जायेंगे। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवीन्द्र राजपूत ने कक्षा पंचम के छात्र/ छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कक्षा पञ्चम के बाद कक्षा छः में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में प्रवेश ले जिससे आपके संस्कार एवं अनुशासन बने रहें। कार्यक्रम का संचालन राम बहादुर शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।