
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
तिगरी चांदपुर ( परिपाटी न्यूज़) ।एस० पी० कॉलेज तिगरी, चांदपुर में कल दिनांक 11 मार्च 2024 दिन सोमवार को ग्राम अजुपूरा जट में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रगति राठी के निर्देशन में ‘जल बचाओ,जीवन बचाओ ‘ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गांव अजुपुरा जट में स्वयंसेवकों द्वारा जल बचाओ,जीवन बचाओ विषय पर रैली का भी आयोजन किया तथा रैली के माध्यम से लोगों को जल का महत्व बताते हुए जागरूक भी किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल बंसल ने जल बचाओ , जीवन बचाओ के महत्व प्रकाश डालते हुये कहा कि जल जीवन का एक विशेष भाग है जिसके अभाव में हम जीवन जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल जीवन की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है उसके लिए जल का सरंक्षण भी आवश्यक है यदि आज जल नहीं बचाया गया तो भविष्य में हम अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ बेइमानी करके जायेगें। महाविद्यालय के चैयरमैन संदीप बंसल ने कहा कि हम सदैव जल संरक्षण के विभिन्न प्रयास जैसे नलकूप को समय से बंद करना, फसलों की सिंचाई के समय जल को अत्यधिक समय के लिए खुला न छोड़ना आदि करते रहने चाहिए । महाविद्यालय के डायरेक्टर अर्पित ने जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा उठाये जाने विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं से स्वयंसेवकों को अवगत कराते हुए कहा कि सरकार जल संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएँ जैसे वर्षा के जल के सरंक्षण के लिए सरोवर निर्माण, स्वच्छ जल को घर घर पंहुचाने के लिए ‘हर घर जल से नल’ आदि चला रही है । आज के कार्यक्रम में अनस, अलका, रीम एजाज़, इकरा, तनु आदि साथ साथ काफी संख्या में छात्र/ छात्राएँ मौजूद रहें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों में उमेश सैलानी, गरिमा शर्मा, संगीता, रेखा, जितेंद्र कुमार संदीप कुमार के साथ साथ विपिन कुमार का विशेष सहयोग रहा।