Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर

हस्तिनापुर ( परिपाटी न्यूज़)। खेत पर काम करने गयी महिला के साथ गाँव के कुछ लोगों ने मारपीट करने के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दी। घटना कल 6 मार्च दोपहर लगभग 2 बजे की है। बिजनौर जिले के कस्बा क्षेत्र गंज के ग्राम जहानाबाद के रहने वाले जबर सिंह ने जनपद मेरठ के थाना क्षेत्र हस्तिनापुर के ग्राम फतेहपुर प्रेम में गंगाजी के किनारे पलेज ( खरबूजा, तरबूज की फसल) लगा रखी है। आपको बतादे कल

गुरुवार को भी जबर सिंह अपने भाई धर्मेन्द्र और उसकी पत्नी गीता के साथ पलेज पर काम करने गयें थे। दोपहर के समय धर्मेन्द्र की पत्नी नल से पानी लेने गई थी तभी दिमाग सिंह पुत्र करतार सिंह के दोनों पुत्रों सुमित और अमित के निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर जनपद मुज़फ्फरनगर के साथ साथ ग्राम फतेहपुर प्रेम के रहने वाले रविन्द्र और राजीव पुत्र अजब सिंह ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट और बदतमीजी शुरू कर दी। महिला गीता के शोर मचाने पर जबर सिंह और धर्मेन्द्र सिंह दोड़कर आये और उसे बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट और गाली गलौज की। पीड़ित पक्ष द्वारा थाना हस्तिनापुर में तहरीर दे दी गई है। परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान थाना इंचार्ज हस्तिनापुर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर के अनुसार धाराओं 323, 504,506,147 आदि सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए क्योंकि आरोपी दंबग किस्म के हैं और पीड़ित को लगातार धमकाने का काम करते रहते हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद