Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) रवाना रोड पर ए एच एम होस्पिटल के निकट एक बच्चे की बाइक से गिरकर मौत हो गयी। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुधांशु (13 वर्षीय) पुत्र स्व० कल्याण सिंह निवासी मौहल्ला-खालीयापार-ग्राम राजा का ताजपुर का रहने वाला था जो अपने परिजन के साथ कहीं जा रहा था कि जैसे ही वह रवाना रोड पर ए एच एम होस्पिटल के निकट पहुंचे की उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गयी। जिससे सुधांशु के गम्भीर चोट लग गयी। आनन फानन में कुछ युवक उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने

उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए कही बाहर ले जाने को कहा। परिजन उसे लेकर कई अस्पतालों में गए लेकिन सभी जगह से उन्हें निराशा हाथ लगी। अंत में परिजन उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।बता दें कि मृतक सुधांशु पांच बहन भाईयों में सबसे छोटा था तथा लगभग एक वर्ष पूर्व ही उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद