Spread the love

रिपोर्टर / जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

बिजनौर, (परिपाटी न्यूज़)हिन्दी दैनिक जन शौर्य समाचार पत्र की तीसरी वर्षगांठ एवं वार्षिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मिशनरी पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कई पत्रकारों को सम्मानित किया। जनपद के कस्बा मंडावर स्थित रॉयल पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से निष्पक्ष और ईमानदारी से मिशनरी पत्रकारिता करने का

आहवान किया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि ज़ब वह छोटे थे, तो स्वतंत्र भारत अख़बार पढ़ते थे। उसमें कहानियाँ एवं ज्ञान होता था। उन्होंने कहा कि अख़बार में सिर्फ खबर ही नहीं बल्कि ऐसे लेख और कहानियाँ आदि जानकारियाँ होनी चाहिए जिससे बच्चों को ज्ञान भी मिल सकें। नीरज कुमार ने कहा कि हम सबकों अपने क्षेत्र, शहर एवं जनपद के बारे में जानकारी होनी चाहिए। तथा उसका इतिहास क्या है, उसका यह नाम क्यों पड़ा है। जिससे ज्ञान में वृद्धि हो। नीरज जादौन ने पत्रकारों से कहा कि पत्रकार छोटी सी

खबर को सनसनी खेज़ बना देता हैं। और चाहे तो बड़ी घटना को छोटी। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि घटना के बाद पुलिस चाहती हैं कि अपराधी को पता न चलें कि घटना की सब जानकारी पुलिस को मिल गई है। क्योंकि फिर वह सतर्क होकर भाग सकता है।इसलिए पत्रकारों को यह देखना चाहिए कि पुलिस की गतिविधियों की खबर छपने से मुजरिम को फायदा न हो। उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं पुलिसकर्मी होने से पहले हम सब भारत के नागरिक हैं। तथा भारत के संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता और ईमानदारी से मिशनरी पत्रकारिता करते हुए जन शौर्य जनपद में ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में नाम रोशन कर बहुत ऊँचाईयों तक पहुँचेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज़म आदिल, नवेद अनवर, डॉ० मनोज कटारिया, साबिर मलिक, मुसैब सिद्दीक़ी, मुस्तक़ीम अहमद, सौरभ कुमार, विशाल पाल, प्रशांत कुमार, मौ० फैज़ान, विशाल कुमार, अतुल गांधी, संजय कुमार शर्मा एवं हुज़ेफा फरीदी आदि को सम्मानित किया। तथा इतिहासकार तैयब अली एवं मंडावर थानाध्यक्ष रवि तोमर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संपादक आज़म आदिल ने कहा कि वह केवल ऑफिस में बैठकर पत्रकारिता नहीं करते, बल्कि उनकी हमेशा कौशिश रहती है कि ग्राउंड लेवल पर जाकर समाज के मुद्दे उठाएं जाये। साथ ही ऐसे मुद्दे जो मुद्दों के ढेर में नीचे दब गए हैं। जिनसे समाज का भला हो सकें। उन्होंने कहा कि ऑफिस में बैठकर पत्रकारिता करना आसान है। लेकिन जब ज़मीनी स्तर पर जाकर पत्रकारिता करते हैं तो गुंडे, माफियाओं और असामाजिक तत्वों का डर भी लगता है। इनके अलावा भी तमाम तरह के खतरे होते हैं। परन्तु एक सच्चा पत्रकार कभी अपने कर्तव्य से नहीं भागता और मिशनरी पत्रकारिता करता है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और ईमानदारी से मिशनरी पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी क़लम सच की स्याही में डुबोकर लिखते हैं। वरिष्ठ पत्रकार डॉ० मनोज कटारिया ने कहा कि पत्रकारिता जगत को अच्छे पत्रकारों की बहुत ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अच्छे पत्रकार ही समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। डॉ० मनोज कटारिया ने पत्रकारों से मिशनरी पत्रकारिता करने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकार को कभी भी पक्षकार नहीं बनना चाहिए। बल्कि निष्पक्ष और निर्भिकता से अपनी कलम प्रयोग करना चाहिए। पत्रकार डॉ० मनोज कटारिया ने पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन का बैच लगाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। तथा आजम आदिल, नवेद अनवर एवं डॉ० मनोज कटारिया आदि ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार नवेद अनवर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मनोज भारद्वाज, डॉ० सकलेन जैदी, मौ० आसिफ, डॉ० शादाब, वरिष्ठ पत्रकार नितिन मोहन शर्मा, सरदार सतवेन्दर सिंह गुजराल, जमाल सिद्दकी, मौ० युसुफ अंसारी, मुशीर अहमद सिद्दीकी, महबूब सभासद, सुल्तान सभासद, जाहिद सभासद, देवेंद्र सिंह फौजी, अंकित कुमार, सरफराज आलम अंसारी, नईम मकरानी, अनिल पाल, सतेंद्र सिंह, सुहेल इदरीसी, मीनू शर्मा एवं आकांक्षा देवी आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ एवं प्रभारी डॉ० मनोज कटारिया ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सहित अतिथियों और आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद