रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राज विलास पैलेस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ब्लाक स्तरीय मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के कुछ नए पत्रकारों ने भी सहभागीता की। बैठक में संगठन के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा क्षेत्र में हो रहे पत्रकारों पर अत्याचार व शोषण के विरुद्ध एकजुट होने का आवाहन किया गया।बैठक में और भी कई मुद्दों को

लेकर संगठन के पदाधिकारीयों ने क्या आपस में विचार विमर्श किया तथा पत्रकारों को आपस में एकजुट रहकर क्षेत्र की कुरुतियों को उजागर करने की अपील की। संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के पदाधिकारीयों ने जोर दिया। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी शेर सिंह,जिला मंत्री स गुणवंत सिंह राठौर, उपाध्यक्ष सतवेन्दर सिंह गुजराल, इंदौर सिंह चौहान, ओमपाल सिंह,थम्मन सिंह, विरेन्द्र शर्मा, मोहित कुमार, मोहम्मद अली, नीरज कश्यप, चौधरी वीरेंद्र कुमार, सुमित कुमार नसीम अहमद, मन्नान सैफी, डॉ साजिद अली, डॉ सैफ अली अजीत त्यागी, आशु शर्मा, योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार तोमर, अनूप गोड, मोहित कुमार, गुलफाम राजा, सादान इदरिशी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे ।