रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज)प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर के द्वारा धूमधाम से शिव जयंती महोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर महोत्सव का आरंभ हुआ। मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी पानीपत, वक्त राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेश दीदी बिजनौर, राजयोगी ब्रह्माकुमार जगपाल भाई ननौता से पधारे। मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरज चौधरी (हृदय विशेषज्ञ) बिजनौर से व रावेन्द्र सिंह

(समाजसेवी) दिल्ली से पधारे। आदरणीय सुनीता दीदी ने बताया सुखी जीवन बनाने के लिए हमें हर एक मनुष्य का शुक्रिया करना है। हर एक को क्षमा करना है। व श्रेष्ठ कार्य करने हैं ।अपने को देखना है मेरे कर्म से किसी को दुख ना हो, हर एक को सुख देना है। देना ही लेना है। दुख देंगे तो दुख मिलेगा सुख देंगे तो सुख मिलेगा।ब्रह्माकुमारी सुरेश दीदी जी ने शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि शिव सबसे बड़े हैं शिव

सब के माता-पिता हैं शिव दुख हर्ता सुख करता है पतित पावन है । सत्यम शिवम सुंदरम है। शिव भोलेनाथ को याद करने से हमारे मन के विकार दूर हो जाते हैं ।शिव को याद करेंगे तो जीवन में सुख शांति आएगी। ब्रह्माकुमार जगपाल भाई शिवरात्रि पर अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरज चौधरी ने शिव जयंती की शुभकामनाएं दी। और कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने शब्दों में वर्णन नहीं कर सकता हूं। जीवन का सच्चा सुख आध्यात्मिकता में है।दिल्ली से पधारे रावेन्द्र भाई जी ने शिव जयंती की शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारीज चांदपुर की मुख्य संचालिका साधना दीदी जी ने आए हुए मेहमानों का स्वागत अभिनंदन व धन्यवाद किया। बच्चों ने शिव भोले के गीतों पर नृत्य किया। मुख्य अतिथियों द्वारा शिव ध्वज लहराया गया। इस अवसर पर ब्रह्मा भोजन भी सबको स्वीकार कराया गया। मंच संचालन ब्रह्मा कुमार महावीर भाई ने किया। इस अवसर पर पांच सौ ज्यादा भाई बहन उपस्थित रहे।