Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज) ब्लाक जलीलपुर में एक गौशाला जलीलपुर चौंधेडी मार्ग पर स्थित अस्थाई गौ शाला के नाम से चल रही है।गौशाला में निरीक्षण के दौरान भारी अनियमिताएं पाई गई। 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को भारतीय गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला महामंत्री मुनेश चंद्र शर्मा ने

जलीलपुर ब्लॉक अंतर्गत जलीलपुर – चौंधेडी मार्ग पर सरकारी भूमि पर कार्यरत अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें टीम को भारी अनियमितताएं देखने को मिली गौशाला में कार्यरत रामलाल ने बताया कि गौशाला में इस समय 140 पशु है जिनमें अधिकतर गाए हैं। पशुओं के आगे चारा न पड़ा होने पर जब रामलाल से पूछा गया तो राम लाल ने बताया कि चारा काटने वाली मशीन का मोटर खराब है इस कारण हरा चारा नहीं कट सका है वहीं भारतीय गौ रक्षा वाहिनी टीम ने जब बारीकी के साथ निरीक्षण किया तो पशुओं के सामने बनी चर में चारा मौजूद नहीं था। चरे बिल्कुल खाली देखी गईं वही पशुओं के पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं मिली जो हौज पशुओं के पानी पीने के लिए बनाई गई थी उस पर छोटे पशु बांध रखे थे। उस पानी की हौज में एक बूंद भी पानी नहीं देखा गया। पशुओं के नीचे गोबर के ढेर लगे देखे गए जो गंदगी दर्शा रहे थे। अस्थाई गौशाला जलीलपुर प्रधान रेखा देवी के नेतृत्व में चल रही है। उनके पति अशोक कुमार ने मिलने पर बताया कि गौ शाला मेंबीडीओ, सेक्रेटरी, पशु चिकित्सा अधिकारी समय-समय पर गौशाला का निरीक्षण करते रहते हैं। गौशाला में किसी प्रकार की उन्होंने कोई समस्या नहीं बताई उन्होंने बताया कि गौशाला में पूरी व्यवस्था बनाकर रखी गई है। जबकि भारतीय गौ रक्षा वाहिनी टीम को गौशाला में भारी अव्यवस्था देखने को मिली जैसे कि पशुओं के लिए पीने का पानी तथा चारा पशुओ के नीचे गंदगी आदि जैसी समस्यायें मूंह बाये खडी थी। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा तथा महामंत्री मुनेश चंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन से गौशाला का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद