
रिपोर्ट -अनुज कुमार सिंह। परिपाटी न्यूज जनपद लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। थाना उचौलिया पुलिस द्वारा, वांछित अभियुक्त चांद मियां उर्फ चन्दु उर्फ मोहम्मद अफजाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18.02.2024 को थाना उचौलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 – 26/2024 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)5A एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त चांद मियां उर्फ चन्दु उर्फ मोहम्मद अफजाल पुत्र बजरूद्दीन निवासी ग्राम छोलावारी थाना उचौलिया जनपद खीरी को उचौलिया गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
चांद मियां उर्फ चन्दु उर्फ मोहम्मद अफजाल पुत्र बजरूद्दीन निवासी ग्राम छोलावारी थाना उचौलिया जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, थाना उचौलिया जनपद खीरी
2.हे0का0 चन्द्र प्रकाश द्विवेदी थाना उचौलिया खीरी
3.का0 प्रमोद कुमार थाना उचौलिया जनपद खीरी