Spread the love

रिपोर्ट -हरिओम सिंह परिपाटी न्यूज जनपद लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। ई रिक्शा से यात्रा के दौरान चोटिल बालिका परीक्षार्थी को स्थानीय पत्रकार बंधु ने पहुंचाया अस्पताल, सूचना पर ओयल चौकी व डायल 112 की मदद से चौकी इंचार्ज ओयल लल्ला गोस्वामी ने बालिका का इलाज करवाने के बाद पहुंचाया परीक्षा केंद्र , दिलवाया प्रवेशआज दिनांक 18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस की द्वितीय पाली की परीक्षा देने ई-रिक्शा से अपने परिजनों के साथ जा रही परीक्षार्थी शालू यादव पुत्री विनोद यादव नि0 पसगंवा लखीमपुर का ई-रिक्शा ऑयल बस अड्डे पर पलट गया । जिससे परीक्षार्थी घायल हो गई।

जिसे तत्काल एक स्थानीय प्रकार बंधु द्वारा अपनी मो0सा0 से जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल पहुंचाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। चौकी ओयल पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर परीक्षार्थी का इलाज कराया गया। परीक्षार्थी शालू यादव उपरोत की परीक्षा न छूटे इसलिए तत्काल 112 बुलाकर उसके परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज, लगुचा खीरी उसके परिजनों के साथ पहुंचाकर प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज में एंट्री कराई गई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *