Spread the love

रिपोर्ट -हरिओम सिंह। परिपाटी न्यूज जनपद लखीमपुर खीरी।


लखीमपुर(खीरी)।थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, धोखाधड़ी कूटरचना/जालसाजी करने वाले वांछित अभियुक्त रुपराम पुत्र प्रसादीलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.02.2024 को थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 51/24 धारा 419/420/467/468/471 /506 भादवि

से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रुपराम पुत्र प्रसादीलाल निवासी ग्राम पिपरिया धनी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को ग्राम पिपरिया धनी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त द्वारा लखनऊ के जानकीपुरम में कीमती जमीन निकट सहारा स्टेट की भूमि जो राजेन्द्र कान्त शर्मा निवासी 512/695 बालदा रोड निशान्तगंज थाना महानगर लखनऊ की भूमि को हड़पने व क्रय करने के उद्देश्य से फर्जी राजेन्द्र कान्त शर्मा नाम के व्यक्ति को खड़ा कर तहसील मोहम्मदी में वसीयत नामा व आधार कार्ड की कूटरचना कर व तहसील गोला से पावर आफ अटर्नी तैयार करने का अपराध कारित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रुपराम पुत्र प्रसादीलाल निवासी ग्राम पिपरिया धनी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 51/24 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि, थाना मोहम्मदी खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.व0उ0नि0 अनिल तिवारी थाना मोहम्मदी खीरी
2.का0 हरीश कुमार थाना मोहम्मदी खीरी

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *