Spread the love

रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर में जबसे पुलिस अधीक्षक बनकर नीरज जादौन आये हैं तबसे पुलिस विभाग ईमानदारी बरतने का प्रयास कर रहा है। पुलिस विभाग में चर्चा है कि काम तो मेहनत और ईमानदारी से ही करना पड़ेगा वरना कप्तान साहब को पता चला तो सीधा निलंबन ही होगा। आपको बताते चले कि जबसे जिला बिजनौर के पुलिस कप्तान बनकर नीरज जादौन आये हैं तब से ही पुलिस विभाग में तबादलो और निलंबन का दौर जारी है आये दिन अखबारों में एक ही खबर देखने को मिलती है कि आज उस दरोगा का निलंबन हो गया है।

आज उस सिपाही का निलंबन हो गया है। बात हाल ही की घटनाओं की तो कोतवाली शहर पर तैनात दरोगा राहुल कुमार को विवेचना में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है तो वहीं थाना नूरपुर के ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर रुचि न लेने एवं अपराध पर लापरवाही बरतने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *