
रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।
चांदपुर बिजनौर ( परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर में विवाद को लेकर जो दिव्यांग विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं पंकज कुमार शर्मा ,आज से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है। कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा यह अनशन जारी रहेगा। जबकि दो-तीन दिन से दो तीन लोगों की तबीयत खराब भी चल रही थी। परंतु फिर भी आमरण पर बैठ गए।

शासन प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि 8 दिनों से इन दिव्यांगों का इस सीत भरी लहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था ।परंतु यह दिव्यांग इस ठिठुरन वाली सर्दी में तहसील के प्रांगण में धरने पर बैठे रहे ।परंतु किसी सक्षम अधिकारी ने या किसी अधिकारी ने उनसे जाकर के कोई भी वार्तालाप नहीं की ।और उन्हें सर्दी में मरने के लिए यूं ही बैठने पर मजबूर किए रखा ।ताकि वह इस अत्याचार से परेशान होकर धरना प्रदर्शन बंद कर दे। परंतु दिव्यांगों का कहना है ।कि हम मर सकते हैं ।परंतु बिना न्याय लिए यहां से नहीं हटेंगे। यह हमारा दृढ़ निश्चय है।