Spread the love

रिपोर्ट- सचिन कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

जहानाबाद, बिजनौर(परिपाटी न्यूज )। 26 जनवरी 2024 को परिपाटी न्यूज़ ने एक खबर को प्रमुखता से छापा था जिसका असर देखने को मिला। आपको बता दें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परिपाटी न्यूज़ की टीम ने बिजनौर के गाँव जहानाबाद का दौरा किया था जहाँ से खबर थी कि राजपाल सिंह के घेर से बलदेवा के घर तक रास्ते में गंदगी का अंबार लगने रास्ता पूरी तरह से बंद था।और बस्ती में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था।

परिपाटी न्यूज़ ने मौके पर पंहुच कर लोगों से बात की और खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया।आपको बतादे कि परिपाटी न्यूज़ की खबर का असर अगली सुबह 27 जनवरी को ही देखने को मिला अर्थात सफाई कर्मचारियों ने उस रास्ते पर सफाई अभियान चला रखा था।

सफाई अभियान चलता देख लोग बहुत प्रसन्न हुए और परिपाटी न्यूज़ की तारीफ की। परिपाटी न्यूज़ प्रशासन के कार्य की सराहना करता है कि परिपाटी न्यूज़ में खबर पर तुरंत संज्ञान लिया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *