Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। श्रेत्र के ग्राम गोहावर निवासी श्री राम सन्तोष विवाह मंडप के स्वामी इं कवीश राणा ने परिपाटी न्यूज़ वार्ता में बताया कि प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मुझे परिवार सहित 14, जनवरी 2024 मकर संक्रांति के दिन “गुरुवर” जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव के अवसर पर अयोध्या जी में नौ-दिनों तक हनुमत यज्ञ एवं राम कथा सुनकर प्रभु श्री राम का गुणगान करने व प्रभु श्री राम के दिव्य दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

दिनचर्या प्रातः पांच बजे से रात्रि बारह बजे तक का समय कब व्यतीत हुआ पता ही नहीं चला, प्राण प्रतिष्ठा के दिन अनेकों संतों के चरण वंदन किये व दर्शन कर छायाचित्र लिए 22/01/2024 को रात्रि सात बजे प्रभु श्री राम मंदिर में रामलला सरकार के अद्भुत, दिव्य दर्शन कर ऐसा लग रहा था जैसे बैकुंठ धरा पर उतर आया हो, दिव्य शक्तियों का एहसास हो रहा था, चमत्कार भी देखने को मिला हमने प्रसाद की इच्छा प्रकट की कुछ देर बाद एक अपरिचित व्यक्ति द्वारा प्रभु श्री राम का प्रसाद प्राप्त हुआ, हमारे लाडले राघव जी की कृपा से हिंदू सनातन गौरव जागरण का शंखनाथ, मधुर ध्वनि, लेजर लाइट, भांति-भांति पुष्पों की सुगंधों द्वारा पूरा राम मंदिर परिसर व अयोध्या धाम महक रहा था, पांच सौ‌ वर्षों की तपस्या, अंगनित बलिदानों के बाद सबके राम आगयेहम कहते थे, सौगंध राम की खाते हैं-मंदिर वहीं बनाएंगे और मंदिर तो बनेगा-बनेगा धूमधाम से, प्रभु श्री राम की कृपा से ऐसा ही हुआ मंदिर दिव्या, भव्य, अद्भभुत, आलौकिक है, कारीगरों की मेहनत प्रशंसनीय है, अपने पितरों एवं क्षेत्र वासियों के आशीर्वाद से अयोध्या जी में कारसेवा करने व अनेकों बार दंडवत करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ, जरूर ही कोई पुण्य कर्म रहा होगा, ईश्वर से एक ही प्रार्थना करता हूं, मुझेसे कभी कोई गलत कार्य न हो, ऐसी शक्ति दे, सदा पितरों व क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद मिलता रहे, मैं तन मन धन से भारत माता की सेवा करता रहूं।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *