रिपोर्ट सुन्दर लाल
अल्मोड़ा(परिपाटी न्यूज़)ब्लाक लमगड़ा के ग्रामसभा नाटाडोल में श्री सेम देवता आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा अयोध्या श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं जिसमें राम का पात्र रोहित भट्ट, लक्ष्मण का पात्र मनीष क्वेरली, सीता का पात्र भाष्कर, भरत का पात्र पवन क्वेराली,शत्रुघ्न का पात्र बलवंत सिंह, हनुमान का पात्र देवदत्त भट्ट व चार

बंदरों वाली झांकी का बहुत मनमोहक दृश्य रहा। श्री राम जी के रथ पर भक्तों ने खूब अक्षय और भेंट चढ़ावा किया गया तथा नाटाडोल, भांगादेवली, मोरपट्यूरी, मोतियापाथर व स्थानीय मन्दिरों में दिव्यज्योति जलाकर अखण्ड रामायण, भजन-कीर्तन, भण्डारे किए गए और सभी भक्तों को मिष्ठान वितरण किया गया।