Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर

चांदपुर(परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र का है जहां चांदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधा किलो से अधिक चरस के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है पुलिस जब बास्टा क्षेत्र में गश्त पर थी तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव नौरंगपुर के पास कुछ लोग चरस बेचनी की फिराक में लगे हुए हैं। पुलिस मुखबिर के बताए ठिकाने पर पहुंच गई।

पुलिस टीम ने दूर से देखा तो वहां तीन लोग आपस में बात चीत कर रहे थे पुलिस उनकी ओर धीरे धीरे बढ़ने लगी पुलिस को अपने नजदीक आता देख तीनों व्यक्ति तेज तेज चलने लगे पुलिस भी उनके पीछे पीछे चलने लगी पुलिस को पास आता देख भाग खड़े हुए तो पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों को घेर कर पकड़ लिया। पुलिस तीनों व्यक्तियों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ में जुट गई पुलिस पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने अपने नाम सुरेश पुत्र गोपाल निवासी ग्राम नौरंगपुर थाना चांदपुर व सलमान पुत्र गुफरान व अकरम पुत्र इनाम निवासीगण थाना मवाना जनपद मेरठ बताया है पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके पास से 550 ग्राम आधा किलो से अधिक चरस बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों व्यक्तियों का चरस के साथ चालान कर दिया है पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने पकड़े गए व्यक्तियों की पुष्टि की है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *