Spread the love

रिपोर्ट- ऑल दिव्यांग राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया

अमरोहा (परिपाटी न्यूज)। ऑल दिव्यांग विकास संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कमर आलम ने अपने साथियों के साथ नौगावाँ सादात में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया। बैठक संगठन को मजबूत करने के लिए एक जुट होकर काम करने की जिम्मेदारी को लेकर इस पर राष्ट्रीय प्रभारी कमर आलम ने आसिफ रजा को युवा पीढ़ी को मजबूत करने की जिम्मेदारी देते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरोहा बनाया। नफीस अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव अमरोहा बनाया। नबाव अली बिलना को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमरोहा मनोनीत किया गया।

इस मौके पर सोनू कुमार, रोहन, निजाबत ,चौधरी नईम ,अहमद, खलील ,फुरकान, रुबी, आसमां, नाजरा ,आदि आल दिव्यांग संगठन के लोग उपस्थित रहे जब कि काफ़ी संख्या में और लोगों की भी काफी भीड़ देखी गई।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *