Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। लोकेंद्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी फतेहाबाद थाना नूरपुर, मुजीब आलम पुत्र शकील अहमद निवासी मौहल्ला इस्लामनगर कस्बा नूरपुर द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने 7 जनवरी की रात्र को लोकेंद्र सिंह पूजा ज्वैलर्स की दुकान में तथा मुजीब आलम की मोबाइल ए एस मोबाइल पॉइंट की दुकान में चोरी हो गई थी।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तत्परता दिखाते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए घटना से संबंधित प्रकाश में आए तीन अभियुक्तगणों में से दो अभियुक्त गुलशेर उर्फ गुलजार पुत्र इसरार अहमद निवासी ग्राम तोफापुर थाना हल्दौर एवं धर्मेंद्र पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम आसेपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया हैं। तथा दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियानों की अनुपालन में थाना नूरपुर पुलिस ने दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश चंद, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक रवींद्र वशिष्ठ ने बताया कि दोनों अभियुक्ततों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *