Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने एक सैलून की दुकान के शटर का ताला तोड़कर इन्वर्टर बैटरा ,दो हेयर मशीन एवम गल्ले में रखी 6 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पीपला जागीर निवासी मोहल्ला यूसुफ नगर निवासी रिहान पुत्र मोहम्मद की चांदपुर रोड पर सैलून की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बह सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर के घर चला गया था ।लेकिन मंगलवार की सुबह जब बह अपनी दुकान खोलने आया तो शटर के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गये। दुकान में अज्ञात चोरो ने इन्वर्टर बैटरा, दो हेयर मशीन व 6 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

गौरतलब है कि अज्ञात चोरों ने करीब 5 दिन पूर्व मुरादाबाद मार्ग पर एक हार्डवेयर की दुकान से भी बैटरी चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। वहीं नूरपुर के मौहल्ला रविदास नगर निवासी सरदार हरदीप सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से धर्मतारा कंपलेक्स में कुछ सामान लेने के लिए गया था। लेकिन जब सामान लेकर बाहर आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। जब उसने वहां लगे एक सीसी कमरे में चेक किया तो एक व्यक्ति उसकी बाइक ले जाता दिखाई दिया। बता दें कि राजा का ताजपुर में भी एक व्यक्ति की बाइक 19तारीख को घर के सामने चौरी हो गयी थी जिसकी तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *