(बच्चों को धार्मिक ज्ञान के साथ उच्च शिक्षा पर ध्यान दे समाजः -सतवंत सिंह सलूजा)

रिपोर्टर -जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। रेलवे रोड़ स्थित श्री गुरुद्वारा प्रबंध संचालन ट्रस्ट रजि. के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय विरसा संभाल एवं दस्तार बंदी का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह सलूजा ने कहा कि सिख गुरु के लंगर लगाने के साथ ही समाज के निर्धन व कमजोर वर्ग के प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा में योगदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के दौरान गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में छः से 18 वर्ष वर्ग में आयोजित दस्तार बंदी में टापर रहे हरप्रीत सिंह नहटौर,अक्षमोख सिंह व युवराज सिंह हल्दौर एवं अमनदीप सिंह खासपुरा को सरोपा व चार साहिजादो की फोटो देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सरोंपा देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सतवंत सिंह सलूजा,जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर,आल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह संधू,नजीबाबाद गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार मनमोहन सिंह, नूरपुर गुरुद्वारा कमेटी के उप प्रधान रिंकू सिंह भाटिया, सेकेट्री राजन सिंह मुंशी, गुरु नानक उत्थान समिति के सरदार विजयपाल सिंह, ताजपुर सिंह सभा से सतवेंद्र सिंह गुजराल, सरदार हरविंदर सिंह मोनू हसूपुरा,बीबी सरन कौर लक्सर आदि गुरुघर के सेवको को सरोपे से सम्मानित किया गया।

इससे पहले कथावाचक इंद्रजीत सिंह पौटा,माता साहिब कौर जत्था ऊमरी से गुरजीत सिंह,सुखजीत सिंह आदि ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंध संचालन ट्रस्ट के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह फलौदिया व हरमीत सिंह ने संयुक्त संचालन किया। कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरचरण सिंह, प्रबंधक मानवेंद्र सिंह, सदस्य सुरजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह,गुरदीप सिंह, ज्ञानी मोहन सिंह, कश्मीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुखमनी सेवा समिति से समरजीत कौर आदि संगत का सहयोग रहा।