
रिपोर्ट- एसपी तंवर
गंज, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) – भारत ही नहीं वरन् विश्व भर में अयोध्या में बनने वाले राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते खुशी का माहौल है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विशाल कार्यक्रम के साथ- साथ देश के विभिन्न मंदिरों को सजाने की तैयारी संघ और विश्व हिन्दू परिषद के दिशानिर्देश में चल रही है। इसी कार्यक्रम के चलते देश भर में अक्षत वितरण समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। अक्षत वितरण

समारोह और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को कैसे मनाएं इसी रूपरेखा के उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गंज के सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में संघ और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा गंज के सभी लोगों को एकजुट करते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया। सभा को मुख्य वक्ता के रूप सम्बोधित करते हुए विनित कोशल( विभाग प्रचारक आर0 एस0 एस0 बिजनौर) ने कहा कि राम हम सबके हैं और राम जन जन के मन में बसें हुए हैं। आगे सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राम मंदिर पर बलिदान हुए राम भक्तों के बलिदान को याद

दिलाते हुए कहा कि यूंही नहीं हमें ये अवसर प्राप्त हुआ है इसके लिए बहुत बलिदान दिये गए हैं तब जाकर हमें ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सभा में अक्षत वितरण कार्यक्रम की योजना बनाई गई जिसमें सभी की भूमिका को निर्धारित किया गया। सभा में मुख्य अतिथि विनित कोशल विभाग प्रचारक के अतिरिक्त सभा के अध्यक्षता कोशल अग्रवाल ( प्रखण्ड अध्यक्ष प्रखण्ड विदुर कुटी) तथा सभा का सफल संचालन सनत कुमार सहखंड कार्यावाह खंड विदुर कुटी ने किया। 3 जनवरी को होने वाली बैठक की व्यवस्था अर्थात लोगों को सूचित करने का कार्य राजू उपाध्याय मंडल महामंत्री झालू मंडल भाजपा, विपिन जौशी प्रखण्ड सह मंत्री प्रखण्ड विदुर

कुटी, मनोज कुमार खंड बौद्धिक प्रमुख स्वयं सहायता समूह खंड विदुर कुटी ,ममता शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, आशुतोष अग्रवाल ( अध्यक्ष रामलीला कमैटी गंज), गौरांग ( मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा) ने किया । सभा में राहुल शर्मा ( एडवोकेट) ,मोनू शर्मा, सीताराम राजपूत, विशाल अग्रवाल, मोनू पंडित, ओमपाल सैनी, प्रशांत जौशी, पंडित दुर्गेश गौड़, पूर्व प्रधान पति अमर सिंह राठौड़, वाशु अग्रवाल ( मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा) , राहुल कुमार ( मंडल कार्यवाह मंडल निजामतपुरा आर० एस० एस०), अरविंद माहेश्वरी, महेश अग्रवाल, शुभाष पाल ( प्रखण्ड सत्संग प्रमुख प्रखण्ड विदुर कुटी), विशाल शर्मा, राहुल उपाध्याय, राहुल कौशिक, विक्की जौशी, देवेश्वर धीमान आदि के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।