Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला देहरादून पुलिस द्वारा “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को सफल बनाने हेतु एन0एस0एस0 कैम्प के जाकर चलाया जागरूक कार्यक्रम । मुख्य मंत्री द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के निर्देशानुसार नशे के विरूद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देशय से साप्ताहिक रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान व चौकी प्रभारी उ0नि0 बिनेश कुमार द्वारा आज दिनांक 03.01.2024 को थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत

हरिपुरकला स्थित राजकीय इण्टर कालेज मे चल रहे एन0एस0एस कैम्प मे पहुचक नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमे विद्यार्थी को नशे/ साईबर अपराध/महिला शक्तिकरण के प्रति जागरुक किया गया तथा नशे से होने वाले कुप्रभाव के बारे मे अवगत कराते हुए नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे सहयोग करने की अपील की गयी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” अभियान के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए प्रचार प्रसार किया गया । थाना रायवाला पुलिस द्वारा “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” संकल्प के साथ थाना रायवाला पुलिस द्वारा प्रयास जारी है ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद