Spread the love

रिपोर्ट- एस पी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया धामपुर

नहटौर, धामपुर ( परिपाटी न्यूज़) – कल 2 दिसम्बर को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा नहटौर के वीके इंटरनेशनल स्कूल में वीके इंटरनेशनल और धामपुर की टीम के बीच एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 238 रन का विशाल स्कोर बनाया। उनकी ओर से परोपकार सिंह ने 20 गेंद खेलकर

50 बनाए और लकी कुमार ने 36 अयान ने 20 और प्रकाश अग्रवाल ने 25 रनों की शानदार पारी खेली । धामपुर की ओर से मिथप्रीत सिंह ने 2 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए धामपुर की टीम वंश अग्रवाल की स्पिन के सामने 100 रन पर ही ऑल आउट हो गई। वंश ने 6 विकेट लिए. और अश्विन चौधरी ने 3 विकेट लिए। वीके इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने ये मैच 138 से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वंश अग्रवाल को दिया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *