
रिपोर्ट- अमित सैनी/ रायवाला
हरिद्वार परिपाटी न्यूज। जनपद हरिद्वार के भोगपुर लक्सर क्षेत्र में जो स्टोन क्रेशर लगे हुए हैं यहां से लगभग 90% खनन सामग्री से भारी गाड़ियां बिना जीएसटी व खनन रॉयल्टी के बिना ओवरलोड लेकर उत्तर प्रदेश राज्य में लक्सर रूड़की के रास्ते मुजफ्फरनगर जा रही है इन गाड़ियों में लगभग 800 से 1000 कुंतल तक खनन सामग्री अवैध तरीके से मुजफ्फरनगर जा रही है इससे

उत्तराखंड राज्य को खनन रॉयल्टी व जीएसटी की चोरी हो रही है जिससे राज्य को लाखों रुपए का चूना लग रहा है । और इन गाड़ियों से पिछले दो-तीन महीने पहले लक्सर क्षेत्र में भी ओवरलोड होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना घटी थी महोदय इन ओवरलोड वाहनों से राज्य यह सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है और अवैध खनन को भी बढ़ावा मिल रहा है इन वाहनों के कारण राज्य में खनन सामग्री महंगी हो गई है जिससे

आमजनता को अपना मकान बनाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यह गाड़ियां ना तो खनन अधिकारी ना ही पुलिस प्रशासन की पकड़ में आ रही है यह गाड़ियां रात्रि में 8:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक अवैध तरीके से खनन सामग्री को यूपी में ले जा रहे हैं। अगर इन गाड़ियों पर जल्द से जल्द रोक नहीं लगी तो राज्य में खनन सामग्री की कीमत आसमान छूने लगेगी और इससे सरकारी परियोजनाएं भी प्रभावित होगी।