सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

मंगलौर (परिपाटी न्यूज)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से आधा दर्जन मजदूर और मवेशी मलबे में दब गए चारों ओर मची चीख पुकार हादसा मंगलौर के लहरबोली गांव में हुआ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल जेसीबी से मालवा हटाते हुए राहत कार्य चल रहा है। बताया गया है की दीवार के नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में एक एट का भट्टा है आज सुबह अचानक एक दीवार गिर गई। हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो पता लगा कि कई लोग इस दीवार के नीचे दब गए हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं हादसे की जानकारी पाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर बीएस चौहान आदि पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अलग अलग टीमें बनाकर बचाव कार्य शुरू किया गया।बताया गया है कि मौके से पांच लोगों के शव निकाले गए जबकि दो घायल अवस्था में थे जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा लेकिन उनमें से एक की मृत्यु हो गई। फिलहाल जेसीबी के माध्यम से ईंटों के ढेर को हटाया जा रहा हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने बताया कि छह लोगों की मौत हुई है बाकी दो घायल हैं।