हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संवाददाता:-विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है. पर क्या आप जानते हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिये और आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी सेहत पर बनकर आ सकती है?
Coronavirus After getting the vaccine you have to keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश भर में कोरोना का कहर बरपाया हुआ है. प्रतिदिन तेजी से बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय बन गये है. वहीं, देश में कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया जोरो पर चल रही है. पर क्या आप जानते हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद आपको किन बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है?
आईये जानते हैं कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपकों किन बातों का खास ध्यान रखना है
संबंधित खबरें
नक्सलियों के चंगुल से छूटे CRPF जवान राकेश्वर सिंह के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने की बात
नक्सलियों के चंगुल से छूटे CRPF जवान राकेश्वर सिंह के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने की बात
गुरु तेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाने लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक, पीएम मोदी ने कही ये बात
गुरु तेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाने लिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक, पीएम मोदी ने कही ये बात
महाराष्ट्र में आज आए 56 हजार से अधिक नए केस, 376 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में आज आए 56 हजार से अधिक नए केस, 376 मरीजों की मौत
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर घाटी ने कसी कमर, दूसरी लहर को रोकने के लिए आदेश जारी
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर घाटी ने कसी कमर, दूसरी लहर को रोकने के लिए आदेश जारी
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- मनाएं ‘टीका उत्सव’, संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर कही ये बात
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- मनाएं ‘टीका उत्सव’, संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर कही ये बात
1- तुरंत काम के लिए ना निकले
सबसे पहले आपको वैक्सीन का डोज लेने के तुरंत बाद काम पर जाने से बचना है. आपकों कोशिश करनी है कि वैक्सीन लगवाने के 2 से 3 दिन तक आप काम पर ना जाएं और घर पर रहकर केवल आराम करें. इसकी खास वजह ये है कि कई केस में ऐसा देखा गया है किलोगों के शरीर में साइज इफेक्ट देखे जाते हैं. इसलिए आपको घर 2 से 3 दिन केवल घर पर रहकर आराम करने की जरूरत है.
2- भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बचें
दूसरी जिस बात का आपको खास ध्यान रखना है वो ये कि आप किसी भी भीड़ भाड़ इलाके में ना जाए. जब तक आपको वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग जाती तब तक आप बाहरी लोगों और भीड़ में जाने से बचें. वहीं, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी आपको कोरोना नियमों का पूरा पालन करना जरूरी होगा.
3- सिगरेट-दारू को भूल कर भी ना छूए
सबसे महत्वपूर्ण जिस बात का आपको ध्यान रखना है वो ये कि आपको वैक्सीन लेने के बाद पूरी तरह सिगरेट और दारू से दूरी बना लेनी है. डॉक्टरों के मुताबिक आपको वैक्सीन लगने के कम से कम तीन दिनों तक शराब को हाथ तक नहीं लगाना है. साथ ही बाहर का तला और भुना खाने से पूरी तरह बचना है.
4- कोरोना नियमों का करें लगातार पालन
आपको अपने दिमाग से इस बात को दूर दूर तक निकाल देना है कि आपने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए तो आप इस महामारी की चपेट में नहीं आ सकते. आपकी जरा सी लापरवाही आपको कोरोना से संक्रमित कर सकती है. इसलिए आपको लगातार कोरोना के नियमों का पालन करना है. मास्क पहने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है.
5- कम से कम हफ्ते भर वर्कआउट ना करें
डॉक्टर्स के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के बाद आपको कुछ समय वर्कआउट नहीं करना है. ऐसा करने से आपके शरीर में दर्द होगा और तकलीफ पैदा होगी तो कोशिश करें कुछ दिन आप बिल्कुल वर्कआउट ना करें.
