हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवादाता:- विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-आज हरिद्वार रुड़की में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सैनिक सम्मानित कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें सैनिकों को बुलाकर सम्मानित किया गया और सम्मान पत्र दिया गया। और साथ ही साथ उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो हमारी और हमारे देश की रक्षा करते करते वीरगति को प्राप्त हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का कहना है कि हम पहले भी ऐसे ही सैनिकों को सम्मानित करते आ रहे है और आगे भी उनको सम्मानित करते रहेगे। उनका का कहना है हम सबको सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।जो हमारी और हमारे देश की रक्षा करते हुए 24 घंटे बॉर्डर पर तैनात रहते हैं अपने परिवार को अकेला छोड़ कर हमें सैनिकों के लिए जरूर कुछ ना कुछ करना चाहिए और ऐसे ही कार्यक्रम करते रहना चाहिए धूम कभी अपना फर्ज निभाते हुए खुशी मिले कार्यक्रम में शामिल रहे जिला अध्यक्ष जयपाल चौहान, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद़ नरेश बंसल, और ब्रिगेडियर सुभाष पवार, रुड़की मेयर गौरव गोयल, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन गुर्जर रुड़की और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कोअध्यक्ष विपुल मेदोली, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बत्रा,हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव रौतेला, आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम को अच्छी तरह से निभाया गया।
