Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ परमेंद्र नारायण

हरिद्वार बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज दिनांक 05/04/2021 करीब दोपहर 2:00 बजे लगभग मयूर प्रताप नाम का व्यक्ति पतंजलि योगपीठ से अपने घर अतमलपुर बौगला में आ रहा था जैसे ही मयूर प्रताप की गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनसे पास मांगा तो मयूर प्रताप ने अपना आधार कार्ड दिखाया और कहा कि मैं लोकल का रहने वाला हूं हालांकि हम आपको बता दे कि टोल प्लाजा मैनेजमेंट ने पहले ही 15 किलोमीटर का दायरा टोल प्लाजा मुक्त किया हुआ है इसी को देखते हुए मयूर प्रताप ने लोकल आधार कार्ड दिखाया तो टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी ने उस आधार कार्ड को मना कर दिया और उनकी हल्की सी बहस हो गई और उसके बाद टोल प्लाजा के सारे कर्मचारी इतनी गुंडागर्दी पर उतारू हो गए कि मयूर प्रताप को बेदर्दी से पीटा और मयूर प्रताप अपनी जान बचाकर कुछ दूरी पर चला और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा तो परिपाटी न्यूज़ ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाता है कि ऐसे टोल प्लाजा के जो कर्मचारी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि वह ऐसी गलती भविष्य में ना कर सके

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP