Spread the love

रिपोर्ट- इरफान अंसारी /परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक, नीरज कुमार जादौन ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, सलामी के पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल जीप/सुमो,लेपर्ड को चेक कर पुलिस लाइन्स का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा परेड सलामी के पश्चात परेड में सम्मिलित अधि0/कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया,जिसके पश्चात पुलिसकर्मियों का फिटनेस परीक्षण रिजर्व पुलिस लाइन्स ग्राउंड में लिया गया।

इसके पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल, जीप, लैपर्ड आदि को वाहन में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों आदि सहित चेक किया गया तत्पश्चात क्वार्टर गार्द सलामी के पश्चात क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक, नीरज कुमार जादौन ने रिजर्व पुलिस लाइन्स का भ्रमण करते हुए मेस, बैरक इत्यादि की साफ-सफाई को देखा गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात आदेश कक्ष में विभिन्न गार्द कमांडरों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा निर्माणाधीन भवनों व चल रहे कार्यो व कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *