Spread the love

संवाददाता विजेंद्र सैनी/परिपाटी न्यूज मीडिया

हरिद्वार (पीपीएन) भारत सरकार द्वारा एकीकृत विद्युत विकास योजना के अंतर्गत हरिद्वार नगर के कुम्भ क्षेत्र की विद्युत प्रणाली को भूमिगत किये जाने के कार्य परियोजना वर्ष 2018 में स्वीकृत योजना का आज उद्घाटन मा. मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत तथा हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक ने किया। मुख्यमंत्री, मुख्य केंद्रीय राज्य मंत्री उर्जा श्री आर0 के0 सिंह, मुख्य सचिव उत्तरखण्ड श्री ओमप्रकाश, सीएमडी पीएफसी भारत सरकार वर्चुअल माध्यम से ऋषिकुल आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम जुडे़।
श्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत कुम्भ क्षेत्र में पूर्ण हुए भूमिगत विद्युत लाइन परियोजना का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण अवसर है। बनारस के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है जिसे भारत सरकार द्वार अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए चुना गया। इस परियोजना से शहर की सुंदरता के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सुविधा में भी इजाफा होगा। उन्होंने निर्धारित अवधि में परियोजना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिये जाने पर उर्जा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं जनपद हरिद्वार की टीम को बधाई दी और उर्जा मंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंनें कहा कि इस योजना से कुम्भ क्षेत्र में विशेष सहयोग मिलेगा। ओवर हेड लाइनों से विद्युत आपूर्ति में होने वाली बाधायें भी दूर होंगी। सड़कों को चैड़ा किया जा सकेगा। आंधी तूफान में होने वाली दुर्घटनाओं की सम्भावना नहीं होगी और विद्युत चोरी भी बंद होगी, जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। उन्होंने सुरक्षित कंुभ के आयोजन के लिए

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद