संवाददाता-दीपक भार्गव/परिपाटी न्यूज मीडिया
स्योहारा बिजनौर (पीपीएन) आज जैसे कि हम सभी जानते हैं कि हमारा देश संस्कृति प्रधान देश है जिसकी संस्कृति के अनुसार वर्ष भर में अनेकों त्योहारों को सांस्कृतिक सामाजिक व कुछ वैज्ञानिक दृष्टि से मनाया जाता है जिनमें से एक त्योहार है होली और हम सभी यह भी जानते हैं कि हमारे देश में होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें कुछ असामाजिक तत्व द्वारा सबसे ज्यादा उपद्रव होता है बल्कि सिर्फ उपद्रव ही नहीं कई जगह तो इस मौके पर जाने या अनजाने में हत्याओं को भी अंजाम दिया गया है वहीं यह त्यौहार कई जगह तो बड़े-बड़े जुलूसो को निकाल कर भी संपन्न किया जाता है। और कुछ स्थानों पर इन जुलूसो मैं भी असामाजिक तत्वों द्वारा अनुशासनहीनता देखने को मिल जाती है जो कि पुलिस को बर्दाश्त नहीं होती बस कुछ ऐसी ही स्थितियों को देखते हुए पुलिस ने भी इससे पहले ही पूर्ण रूप से कमर कस ली है और जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के थाना अध्यक्ष नरेंद्र गॉड द्वारा बताया गया कि आगामी होली को पूर्ण ढंग से शांतिपूर्ण सम्प्पन्न करने के लिए स्योहारा थाना प्रांगण में कल दिनांक 24 मार्च को शाम 4:00 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमे क्षेत्राधिकारी धामपुर व अपर पुलिस अधीक्षक भी शामिल रहेंगे और सभी संभ्रांत व तमाम स्थानीय लोगों के साथ साथ होली के जुलूस के आयोजक, चेयरमैन, ईo ओo तथा विद्युत विभाग के जेoईo व सभी धर्म गुरुओं के साथ क्षेत्रीय पत्रकारों व अन्य बंधुओं से थानाध्यक्ष द्वारा ने इस बैठक में सम्मिलित होने की अपेक्षा की है
