Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता: परमेंद्र नारायण
रोशनाबाद ,थाना सिडकुल क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी मे महिला से छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में महीनों से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार शुक्रवार की रात को सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो वारंट को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम ईशांत तेजियान पुत्र बृजेश कुमार है। वही दूसरे वारंटी शराब का कारोबार करने वाले अनिल कुमार पुत्र हुकुम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया! कोर्ट से उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट का आदेश जारी किया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP