Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संवाददाता परमेंद्र नारायण: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कर रहा था पीड़िताओ को ब्लैक मेल मामला थाना क्षेत्र बहादराबाद के शांतरशाह निवासी अजय प्रताप सैनी जो भाजपा का जिला महामंत्री बताया जाता हैं के द्वारा दो सगी बहनों से दुष्कर्म को लेकर प्रकाश में आया है अजय प्रताप सैनी पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा थाना बहादराबाद मे दर्ज हुआ है। बता दें कि इन युवतियों में से एक नाबालिक और दूसरी शादी शुदा है शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर दे कर आरोप लगाया कि अजय प्रताप सैनी का उसके घर नौकरी दिलाने के लिए आना-जाना हुआ था इस दौरान अजय प्रताप सैनी ने उसकी छोटी बहन को यह अपने जाल में फंसा लिया शिकायतकर्ता ने शिकायत पत्र में कहा कि अजय प्रताप सैनी दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।शिकायतकर्ता ने यहां तक शिकायत प्रार्थना पत्र में लिखा है कि अजय प्रताप सैनी उसे कहते हैं कि उसे भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनना है उसके लिए यदि मैं तुम्हें कहीं किसी को खुश करने के लिए भेजता हूं तो तुम्हें जाना होगादुष्कर्म की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बहादराबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP