हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता: विजेंद्र सिंह सैनी
हरिद्वार कोतवाली गंग नहर रुड़की क्षेत्र के शिवपुरम गली नंबर 8 के सत्या सिंह रावत 11, 3 ,2021 को सुबह 6:00 बजे अपने घर से उठे और मेन गेट खोलकर बाहर निकलने के बाद बाहर से ताला लगाकर कहीं बिना बताए घर से चले गए जब परिपाटी न्यूज़ टीम की बात नरेंद्र सिंह रावत से हुई तो उसने बताया कि मेरे पिताजी सत्य सिंह रावत की दिमागी हालत ठीक नहीं है उनका मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हम जब सुबह उठे तो हमने देखा कि हमारे पिताजी अपने कमरे में नहीं है फिर हमने मेन गेट खोलना चाहा तो वह भी बंद मिला हमने दूसरी चाबी से मेन गेट खोला और आसपास से जानकारी ली फिर हम गंगनहर कोतवाली गए और उनकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने उन्हें 12 घंटे में ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर लिया गंग नहर पुलिस की तत्परता से एक बुजुर्ग की जान बच गई और साथ में कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल के तत्परता से लगातार सर्च अभियान चलाकर इनको तुरंत ढूंढ निकाला उत्तराखंड पुलिस और गंग नहर पुलिस इस महान कार्य के लिए बुजुर्ग के परिवार वालों ने बहुत प्रशंसा की और सभी परिवार वालों ने गंग नहर कोतवाली प्रभारी रुड़की मैं मनोज मैनवाल का धन्यवाद भी किया
