हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- परमेंद्र नारायण
रोशनाबाद सिडकुल पैनासोनिक (एंकर) कंपनी का मामला सामने आया है एक व्यक्ति प्रदीप पुत्र सोम सिंह ग्राम (अतमलपुर बौगला) बहादराबाद का रहने वाला था यह व्यक्ति हर रोज की तरह 7 मार्च 2021 को नाइट शिफ्ट में पैनासोनिक कंपनी में गया हुआ था जिससे कि ऑन ड्यूटी पर प्रदीप की अचानक तबीयत खराब हो जाती है और जिसको कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा मेट्रो अस्पताल सिडकुल में सुबह 4:00 बजे भर्ती कर दिया जाता है और कंपनी के मैनेजमेंट के द्वारा प्रदीप के परिवार वालों को सुबह 6:00 बजे फोन किया जाता है कि प्रदीप की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है आप मेट्रो अस्पताल में पहुंचे मेट्रो अस्पताल में परिवार वाले पहुंचते हैं तो वहां प्रदीप की मृत्यु हो चुकी थी जब परिवार वालों ने पैनासोनिक (एंकर) कंपनी के मैनेजमेंट से बात करने की कोशिश करी तो मैनेजमेंट के द्वारा यह आश्वासन दिया है कि हम प्रदीप के बीवी और बच्चों के बारे में आर्थिक मदद करेंगे और पत्नी को कंपनी बेसिस पर नौकरी देंगे और बच्चों को भी पेंशन के रूप में मदद करेंगे और कंपनी की तरफ से भी मदद करेंगे और इस आश्वासन पर परिवार वालों ने प्रदीप का अंतिम संस्कार कर दिया

