Spread the love

ललित कुमार दीवान / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

सहारनपुर पीपीएन। महिला दिवस के अवसर पर नकुड के ढोला माजरा गांव में स्थित न्यू लाइट पब्लिक जूनियर स्कूल में महिला दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आज विद्यालय ने अपना 1 दिन का प्रबंधक साजिया मलिक को और प्रिंसिपल अक्षिता भारती को नियुक्त किया है।

, इस अवसर पर दोनों बच्चों ने अपने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग विषय अनुसार अध्यापक नियुक्त किए सभी अध्यापक विद्यालय की लड़कियों को ही बनाया गया सभी बच्चों ने आज शिक्षण कार्य स्वयं किया कार्यक्रम के बाद विद्यालय की ओर से सभी लड़कियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।

विद्यालय प्रबंधक ललित धीमान ने कहा कि सरकार की जो नियत है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उसी के तहत ही हमने आज का कार्यक्रम को रखा है और हम सब बहुत खुश रहे कि हमारे बच्चों ने आज पूरे विद्यालय को बहुत ही अच्छे ढंग से चलाया है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *