Spread the love

बिक्रमजीत सिंह/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कोविड-19 के कारण विद्यालय परिसर मे ही प्रारंभ हुआ ।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना को जीवन निर्माण की प्रयोगशाला बताया।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समाज सेवा और देश सेवा की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर की दैनिक कार्य योजना की जानकारी दी।

शिविर के उद्घाटन सत्र में भूपेन्द्र सिंह, रमाकांत ध्यानी ,सुरूचि ध्यानी, अंजली शर्मा, अभिषेक, वैभव,नंदकिशोर ,कार्तिक शर्मा, वन्दना शर्मा ,दिव्या, अंजली, मुस्कान, आदि का विशेष सहयोग रहा।शिविर में 50 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *